जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल
25 JULY 2026 Aaj Ka Panchan JULY 25, 2026
आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है आषाढ़ी एकादशी |
आज एकादशी तिथि 11:34 AM तक उपरांत द्वादशी | नक्षत्र ज्येष्ठा | ब्रह्म योग 09:08 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग | करण विष्टि 11:34 AM तक, बाद बव 12:46 AM तक, बाद बालव | आज राहु काल का समय 09:15 AM – 10:54 AM है | आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज
मेष राशि (Aries Horoscope) एक वृद्ध व्यक्ति सोचने के लिए मजबूर करेगा ǀयोजना बनाना और प्राथमिकताएं तय करना आपकी खासियत हैं ǀअपना काम करें,सब सही होगा ǀशांति बनाये रखें और धीरज से काम लें ǀकोई आपसे आज मिलने आएगा ǀअपनी सेहत और आराम का ख़ास ध्यान रखें ǀजल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी
वृष राशि (Taurus Horoscope) आप एक पारिवारिक व्यक्ति हैं ǀपारिवारिक मूल्य ही आपकी सफलता का श्रोत हैं ǀ,आज भी शुभ की शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नयी कामयाबी दिलाएगी ǀआप विशेष लय में हैं ǀआज का दिन सार्थक होगा ǀमुश्किल समय में भी अपनी मुस्कान और होसला बनाये रखें ǀआपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी ǀ
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज आपकी किस्मत चमकने का दिन हैǀ सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है ǀआज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें,आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा ǀ फिर भी आज किसी को उधार ना दें ,वापस नही मिल पायेगा ǀ स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आज नही होंगी ǀ
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा ǀआपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा ǀ हालाँकि,सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नही रहेंगे ǀ इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़े ,आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे ?
सिंह राशि ( Leo Horoscope) दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी ǀ आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी ǀ सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं ǀ आपको अच्छा लगेगा ǀ आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं ǀटकराव की स्थिति भी बन सकती है या साधारण बातचीत भी हो सकती है ǀलेकिन यह जो भी हो,इससे आपको सोचने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे ǀआप आज कोई विकर्षण सहन नही करेंगे फिर भी आपको यह महसूस होगा कि इस घटना पर अधिक सोचकर कुछ हासिल नही होगा ǀ
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज फैसला लेने का दिन है ǀआप पिछले सप्ताह से कई चीजों के बारे में चिंता कर रहें हैं ǀआज कोई ऐसा फैसला लेना पड़ सकता है जो शुरू में काफी कठोर लगे ǀ लेकिन आपको इस बारे में अपने दिल की सुननी चाहिए ǀ ये सोचना है कि अब मुझे क्या करना चाहिए? ये नही कि मुझे क्या करना होगा?अपने दिल की बात सुनें,इससे आपको लाभ होगा ǀ
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह काफी अच्छा समय है ǀ अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें और ऐसे दोस्तों और परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नही रहे हैं ǀ आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे,जो आपको अचानक ही अनुभव होगा ǀ इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा ǀ
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) दूसरों के विश्वास का सम्मान करें और नम्र बने रहें ǀ आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन हमेशा अंतिम समय पर सावधानी नही रखते ǀ जीवन अप्रत्याशित होता ही है,इसीलिए इन परेशानियों की अधिक चिंता ना करें ǀ जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें ǀ
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा ǀआपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं ǀ आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे ǀ आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें ǀ
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आपकी सोच आज अद्भुत रूप से साफ़ और स्पष्ट है और आज आप अपने कार्यों के आने वाले समय में लाभ का बिलकुल ठीक अंदाजा लगा पायेंगे ǀ इसीलिए आज का दिन आपके रास्ते में आने वाले अवसरों और निवेश का मुलांकन करके किसी सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बिलकुल ठीक है ǀ आप आज अपने आसपास के लोगों में से भी अपने शुभचिंतकों को पहचान पायेंगे ǀ
मीन राशि ( Pisces Horoscope)इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने –जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं ǀआपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है,आप आसानी से मनवा सकते हैं,इसके लिए कोई कसर न छोड़ें ǀ अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें,यह आपके खिलाफ जा सकती है ǀ अपना दिमाग खुला रखें,आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है ǀ
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164