Tue. Jul 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।


आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

20 JULY 2026 Aaj Ka Panchan JULY 20, 2026

आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है सोमवार व्रत|

आज सप्तमी तिथि 04:03 AM तक उपरांत अष्टमी | नक्षत्र हस्त 07:09 PM तक उपरांत चित्रा | शिव योग 06:36 PM तक, उसके बाद सिद्ध योग | करण गर 03:41 PM तक, बाद वणिज 04:03 AM तक, बाद विष्टि | आज राहु काल का समय 07:35 AM – 09:14 AM है | आज चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा |


जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope)  आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा ǀ लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे ǀ यह किसी नए दोस्त के मिलने,पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है ǀ

वृष राशि (Taurus Horoscope)आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे ǀ आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं ǀ परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा ǀ शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी ǀ दिन बाधारहित गुजरेगा ǀ यात्रा कर सकते हैं ,सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है ǀ दूसरे विकल्प खुले रखें ǀ

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे ǀ केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें ǀ आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं,इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें ǀ

कर्क राशि (Cancer Horoscope )  इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है ǀइसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें ǀआपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है ǀअपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें ǀ इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे ǀ

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आप अपने विस्तृत होते हुए परिवेश के बारे में बहुत अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन आपके परिजन इसी को लेकर निराश होंगे ǀ जो आप करना चाहते हैं ,उसके लिए स्वयम को समर्पित कर दें ǀ पर्दे के पीछे काम न करें,आप जो भी कर रहे हैं,उसके बारे में जानने दें ǀ अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा ǀ

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है ǀ आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है ǀ लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है ǀ

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आप आज अनजाने तथ्यों के साथ सहज महसूस नही करेंगे ǀइसलिए आप प्रयोग ना करते हुए जानी –पहचानी राहों पर ही आगे बढने की कोशिश करेंगे ǀ आपके सामने नए अवसर आयेंगे ,लेकिन आप उनमे से भी उसी को चुनेंगे जिससे आप भली-भांति परिचित हैं ǀ इस समय का उपयोग अपना पिछला बचा हुआ काम निपटाने के लिए करें ǀ

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आप किसी करीबी को कोई सलाह देंगे और वह इसे बहुत कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेगा ǀ आप आज बहुत अच्छे और नरम मूड में हैं ,आज का दिन अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है ǀ अपने किसी पुराने स्कूल के दोस्त से फोन पर बाते क्र लें,आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ पिछले मतभेदों को भुलाकर आगे बढने के लिए भी अच्छा समय है ǀ

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए ǀ यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है,इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें ǀ आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बोद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी सम्बन्धी रूचि में लगा सकते हैं ǀ

मकर राशि ( Capricorn Horoscope )  आप आज उल्लास और कुछ कर गुजरने के मूड में हैं ǀ आपके सामने आज भुत से अवसर आयेंगे और आप उनका पूरा लाभ उठाने के लिए बहुत उत्साह में हैं ǀ आज अगर आप अपने दिल की सुनेंगे तो वित्तीय,निजी जीवन तथा संबंधों में भी बहुत सफलता मिलेगी ǀआज दिन घटनाओं भरा रहेगा और आप इसका हरपल आनंद उठाएंगे ǀ

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )  आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा ǀआप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं ǀप्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें,हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए ǀ किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा ǀ इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी ǀ

मीन राशि ( Pisces Horoscope)आज का दिन मौज मस्ती के नाम रहेगा ǀआज सगे सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है ,फोन या मेल के द्वारा भी संपर्क हो सकता है ǀवर्त्तमान समय अपने सामाजिक कौशलों को निखारने तथा आने वाली पार्टियों के लिए खुद को तैयार करने का बिलकुल सही समय है ǀदिन के आगे बढ़ने के साथ साथ वित्तीय परेशानियां अपने आप दूर होती जायेंगी ǀ

आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164

You missed