जनातानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में क्रीड़ा अनुभाग का विधिवत उद्घाटन कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह तथा विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी खिलाड़ी इसी प्रकार नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
कुलपति ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत होती है। उन्होंने क्रीड़ा अनुभाग में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों से संबंधित प्रदर्शित पोस्टरों का अवलोकन किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
इस अवसर पर देवेंद्र पोखरिया, विपिन जोशी, हरीश बिष्ट, त्रिलोक सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, पंकज कुमार, प्रेम लटवाल, ईश्वर बिष्ट, आलोक वर्मा, हेमा डसीला, दीवान सिंह, पवन रावल, विनीत कांडपाल, दीवान राम सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
