जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल
22 JULY 2026 Aaj Ka Panchan JULY 22, 2026
आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |
आज नवमी | नक्षत्र स्वाति 11:03 PM तक उपरांत विशाखा | साध्य योग 06:41 PM तक, उसके बाद शुभ योग | करण बालव 06:06 PM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 12:33 PM – 02:12 PM है | आज चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज
मेष राशि (Aries Horoscope) आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे ǀ यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं ǀइससे आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ
वृष राशि (Taurus Horoscope) आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे ǀ कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है हालाँकि अभी भी आपके मन में कडवे अनुभव भरे हुए हैं ǀ लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नयी शुरुआत करें ǀ
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी ǀ यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें ǀ इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा ǀ आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे ǀ दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लें ǀ
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे ǀ
सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं ǀआप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं ǀ इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है ǀ थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे ǀ
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज आप बहुत जल्दी में हैं ǀ आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती हैं ǀ इसीलिए धीमे चलें ǀ इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप क्या कह और कर रहें हैं ǀ आपको अपने कार्य को संतोषजनक ढंग से पूरा करने के लिए सभी बारीकियों पर ध्यान देने की जरुरत है ǀ
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आप आजकल हर किसी की नजर में हैं ǀजल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे ǀइनसे निपटते हुए सावधान रहें क्योंकि ये लोग आपको भड़काकर आपको गलत साबित करना चाहते हैं ǀयदि बहुत ज्यादा विरोध हो रहा हो तो पीछे हट जाएँ ǀहालाँकि आपको कोई ऐसा भी मिलेगा जिसपर आप यकीन कर सकते हो ǀ
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा ǀगृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे ǀइससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज बोलने में सावधानी रखें ǀ आप जिसे अपना करीबी समझते हैं,वो आपकी गुप्त बात को उजागर कर सकता है ǀ बोलने से पहले सोच लें,अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें ǀ किसी तीसरे के बारे में बात करने से बचें ǀ किसी दूसरे शहर की यात्रा और इसके दौरान किसी पुराने दोस्त से मुलाकात की सम्भावना है,पुराने पलों को याद करेंगे ǀ
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते ǀ आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा ǀ आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा ǀ
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आप अपने गुस्से के कारण तुरंत प्रतिक्रिया देने के मूड में हैं ǀ लेकिन आपके लिए सुझाव यह है कि अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें ǀ आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें ǀ तनाव घटाने के लिए,किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन शारीरिक आनंद के चक्कर में न पड़ें ǀ
मीन राशि ( Pisces Horoscope)आज का दिन आपकी वित्तीय स्थिति एवं करियर में तरक्की का दिन है ,लेकिन इन सबके लालच में अपने परिवार की उपेक्षा ना करें ǀदरअसल आज आप अपने भीतर आध्यात्मिकता का भी अनुभव करेंगे ǀइन दोनों शक्तियों के बीच उलझा हुआ अनुभव भी करेंगे लेकिन अंतत दोनों में संतुलन बना पाने में कामयाब होंगेǀ
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164