Sun. Jul 19th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं वैभव लक्ष्मी लोक समवृद्धि संस्था, नैनीताल के तत्वाधान से महिलाओं की व्यवसायिक सुरक्षा और सतत् आजीविका के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना इस विषय में विज्ञान मीडिया व लोक मीडिया आधारित अभियान की शुरूआत नारायणबगड़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिमली व अंगतोली से की गई। अभियान का शुभारम्भ वहाॅ की ग्राम प्रधान श्रीमती महादेवी जी एवं वन पंचायत सरपंच श्री हरेन्द्र सिंह बुटोला जी ने किया। विषेशज्ञों का कहना था की महिलाओं को विज्ञान मीडिया एवं लोक मीडिया के माध्यम से अपनी आजीविका संवर्धन के लिए आगे बढ़ने के प्रयास हमेशा जारी रखने चाहिए। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में कोई न कोई कला होती है। आप उसे निखार कर उसे आजीविका संवर्द्धन के रूप में अपना सकती है। कार्यक्रम में पहुॅची महिलाओं ने गाने गाये एवं चंचरी, पाण्डव नृत्य कर अपने क्षेत्र की पारम्परिक मीडिया को समस्त क्षेत्र वासियों के साम्मुख प्रस्तुत कर उन्हें सहेजने के लिए कहा। जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी यह सब विरासत में मिल सके जिससे लोक मीडिया विलुप्ती की कगार पर न जाये। अभियान में परियोजना समन्वयक श्रीमती हेमा हयांकी, संदर्भ व्यक्ति भरम सिंह रावत, विरेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र कुमार एवं सचिन सिंह आदि ने अपने विचार रखे। अभियान में उपस्थित प्रतिभागी राजराजेश्वरी, पाण्डव, जय भगवती एवं जय भैरवनाथ स्वंय सहायता समूहों से आये सदस्य उपस्थित थे।


You missed