Sun. May 17th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा आज जिला बार एसोसिएशन एसोसिएशन अल्मोड़ा ने मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को ज्ञापन भेजकर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति करने की मांग की है बार एसोसिएशन ने कहा है कि एक ही अध्यक्ष के पास कई जिलों का प्रभार होने से वादकारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है बार पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से इसका संज्ञान लेकर अविलंब नियुक्ति करने की मांग की है.