जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
नैनीताल मूसलाधार वर्षा के बावजूद काठगोदाम, भीमताल, नैनीताल एवं कैंची धाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रही।
लगातार हो रही बारिश के बीच ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर सक्रिय रहकर पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की। जगह-जगह पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करते नजर आए, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
