Fri. May 1st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

लालकुआँ (नैनीताल) जनपद नैनीताल में नाबालिग से छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और AI तकनीक से अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर इस मामले में सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की है।



⚠️ क्या है पूरा मामला?
29 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने कोतवाली लालकुआँ में शिकायत दर्ज कराई कि करीब दो महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी (लड़की की फोटो के साथ) के माध्यम से उससे संपर्क किया गया।
बातचीत के दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ाया।
आरोप :
आरोपी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की
धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया
विरोध करने पर AI तकनीक से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी
🚖पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल FIR दर्ज की गई।
कोतवाली लालकुआँ में निम्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ:
BNS की धारा 78/79
POCSO Act की धारा 7/8
बाद में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम-2022 की धाराएं भी जोड़ी गईं
पुलिस टीम ने सर्विलांस और लगातार दबिश के बाद 1 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
इब्राहिम पुत्र नजीर अहमद
निवासी: सरकरा, थाना बाजपुर, ऊधमसिंह नगर
उम्र: 27 वर्ष
♂️ अभियान में शामिल टीम
उ0नि0 वंदना चौहान
उ0नि0 जोगेंद्र यादव
कांस्टेबल दिलीप कुमार, कमल बिष्ट, अशोक कम्बोज, जितेंद्र बिष्ट
SSP का कड़ा संदेश
डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि:
“जनपद नैनीताल में धर्मांतरण से जुड़े किसी भी अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। ऐसे मामलों में तुरंत, कठोर और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सीधे जेल भेजा जाएगा।”