Mon. Aug 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कुलपति आवास का गृहप्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पूजा-अर्चना कर आवास का शुभारंभ किया।
पूजन कार्यक्रम में शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट तथा परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह भी उपस्थित रहे। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार गृहप्रवेश पूजन आचार्य प्रमोद लोहनी द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, देवेंद्र पोखरिया, विपिन जोशी, हरीश बिष्ट, त्रिलोक सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, ईश्वर बिष्ट, आलोक वर्मा, हेमा डसीला, दीवान सिंह, पवन रावल, विनीत कांडपाल, नेहा, गोविंद रावत, दीवान राम, रवि अधिकारी, राकेश साह, पंकज कुमार, प्रेम लटवाल सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही कुलपति आवास के निर्माण कार्य से जुड़ी संस्था के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
गृहप्रवेश समारोह के साथ विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कुलपति आवास का औपचारिक शुभारंभ हुआ।


You missed