Sun. Sep 27th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा हल्द्वानी शहर में कोतवाली के सामने नैनीताल रोड में नो पार्किंग जोन में खड़े पुलिस के वाहनों के चालान करने के नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी को निर्देश दिए गए। जिस आदेश पर सीओ सिटी हल्द्वानी द्वारा 04 थाना प्रभारियों के सरकारी वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। एसएसपी नैनीताल ने  हिदायत देते हुए कहा कि यातायात नियम जनता और पुलिस के लिए समान हैं, भविष्य में यदि किसी भी पुलिस कर्मी द्वारा इस प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।