हल्द्वानी राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में वीवीआईपी सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में शनिवार 8 अगस्त 2026 को प्रातः 8:30 बजे एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यापक ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने की।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने तथा कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं पर पैनी नजर रखते हुए आवश्यक चेकिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय से पहुंचने, वायरलेस संचार व्यवस्था को सक्रिय रखने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया।
ब्रीफिंग व्यवस्था का संचालन प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल हरकेश सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं/हल्द्वानी विमल प्रसाद सहित ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड