Sun. Aug 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

छात्र-छात्राओं को विजय दिवस सहित विभिन्न विषयों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी


आज दिनांक- 16.12.2023 को थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह द्वारा विजय दिवस के अवसर पर जीआईसी दन्या में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत को समर्पित विजय दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। छात्र-छात्राओं को देश के अमर बलिदानियों के शौर्य एवं पराक्रम के बारे में बताकर उनमें राष्टप्रेम की भावना जागृत कर देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त साईबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियम, नाबालिग बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों/सुरक्षा, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा, शक्ति फीचर व हेल्पलाईन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

You missed