Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी (2025-26) कोर्सवर्क में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों के साक्षात्कार सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न विषयों के कुल 134 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया।
शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक जगत सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह विज्ञान, इतिहास, योग, राजनीति विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी, वाणिज्य एवं प्रबंधन, समाजशास्त्र, भूगोल, शिक्षा शास्त्र, गणित, जंतु विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, विधि एवं चित्रकला सहित विभिन्न विषयों में साक्षात्कार आयोजित किए गए।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विषय संयोजकों एवं सह-संयोजकों को पूर्व में निर्देशित किया गया था, जिनके सहयोग से यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।
साक्षात्कार के दौरान पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रो. जगत सिंह बिष्ट के साथ परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार जोशी, विधिक सलाहकार प्रो. डी. के. भट्ट, डीन एकेडमिक प्रो. ए. के. यादव, प्रो. एस. सी. जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्य कला) एवं कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
साक्षात्कार प्रक्रिया को सफल बनाने में डॉ. दीपक, शोध सहयोगी डॉ. ललित जोशी, डॉ. खगेन्द्र खोलिया, हेमा डसीला, रवि अधिकारी तथा विभिन्न संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं विभागीय सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।