Tue. Aug 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के थापला गांव में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “सोमेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।”
इसके पश्चात बीना गांव में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में भी कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देने की बात कही।
जन मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।