Sat. Aug 8th, 2026
Spread the love

भुवन जोशी जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


अल्मोड़ा जिले में हो रहे अतिक्रमण चिन्हीकरण के खिलाफ आज पूर्व विधायक/ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर चिन्हीकरण के खिलाफ विरोध दर्ज कराया,


वार्ता के दौरान रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि आज भी कई रोड ऐसी हैं जिनका मालिकाना हक लोग निर्माण विभाग के पास नहीं है लेकिन आम जन्मासन मानस को डराने के लिए शहर के आसपास और ग्रामीण क्षेत्र में चिन्हीकरण कर लोगों में भय फैलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग जबरदस्ती लोगों के घरों के अंदर घुस चिन्हीकरण कर रहा है जो कि गलत है,

वार्ता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष / सम्बंधित अधिकारी

उन्होंने कहा की एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित के कई फैसले कर रही है और अधिकारी कर्मचारी सरकार के कार्यों पर मिट्टी डालने का कार्य कर रहे हैं,उन्होंने कहा जनता में जहां भय का माहौल है वहीं गुस्सा भी व्याप्त है,इसलिए कर्मचारियों अधिकारियों को सही निर्णय लेने चाहिए उन्होंने कहा कि बरसों से लोग जिन मकानों में रह रहे हैं वह अब अवैध कैसे घोषित किया जा रहे हैं इसलिए अधिकारी कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी के साथ करें साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इस विषय में अपनी बात रख चुके हैं और सरकार इस विषय पर उचित फैसला लेकर आम जनमानस को राहत देने का कार्य करेगी यह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहा जा चुका है वार्ता करने वालों में दीप सिंह डांगी,चंद्र किरण बिष्ट,सभासद अमित साह मोनू,विनीत बिष्ट,हरीश कनवाल,प्रकाश बिष्ट,नवीन बिष्ट,राहुल बिष्ट,मनोज लटवाल,चंदन रावत आदि लोग रहे

You missed