Sun. Aug 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

रामनगर मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड में गोकशी एवं गौतस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी से जुड़े कथित संगठित गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में गोकशी एवं गौतस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 5 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट द्वारा चेकिंग के दौरान रामनगर में बड़ी मस्जिद के पास स्थित स्लाटर हाउस की जांच की गई। इस दौरान मौके से करीब 120 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद आरोपी फरार हो गए। घटनास्थल से मांस काटने के औजार भी बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 247/2026 के तहत उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय कर मैनुअल एवं सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम के प्रयासों के बाद 9 अगस्त 2026 को पंजाबी कब्रिस्तान पुलिया के पास मालधन रोड, रामनगर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।