Sun. Aug 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जिला अस्पताल अल्मोड़ा के परिसर में एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह अस्पताल परिसर में पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। कर्मचारी उसे इमरजेंसी लेकर गए, जांच में वह मृत पाया गया।
अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची। मृत व्यक्ति की शिनाख्त रुपेश उम्र 40 पुत्र विकास कुमार, निवासी राजपुरा, अल्मोड़ा के रूप में हुई है।


You missed