जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्र शुभम जोशी ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
शुभम ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए बताया कि वे आगे इंटरमीडिएट में पीसीएम (भौतिकी, रसायन, गणित) विषय लेकर और बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य की योजना इंटर के बाद तय करेंगे, लेकिन अभी उनका पूरा फोकस पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रहेगा।
इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने पिता अरविंद जोशी, माता सविता जोशी और अपने गुरुजनों को दिया। शुभम ने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
शुभम की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने भी खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
