Tue. Aug 11th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में सिटी बस का किराया बढ़ाने के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे व नवीन चंद्र आर्य ने एक ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा को प्रेषित किया l


आम जनमानस पर नहीं पड़ने देंगे अतिरिक्त भार

जिसमें कहा है कि अल्मोडा से विकास भवन तक सिटी बस का किराया 10 रु० से बढ़ाकर 30 रु. कर दिया गया है। जो कि अनुचित है। इससे आम जनमानस पर अतिरिक्त भार पड़ जायेगा। शहर से सभी कार्यालय दूर होने के कारण जनता को कई बार अतिरिक्त पैसे देकर यात्रा करनी पड़ती है।जिससे धन व समय कि बर्बादी होती हैं। इस समय शहर में दो सिटी बस चल रही है। जो कि प्रयाप्त नहीं है। कहा कि जनता कि सुविधा हेतु हर रूट से कम से कम दो सिटी बसे हर आधे घंटे में संचालित की जाय। कहा कि आम जन के हितो को देखते हुए बस का किराया 15 रू० से 20 रु० किया जाए।

नगर पालिका 13 जून से लागू करेंगी नई व्यवस्था

दरअसल बेस के लिए संचालित होने वाली बस को भी कलक्ट्रेट रूट पर चलाई जाएगा। जिसमें बताया कि इसके लिए यात्रियों को दस के बजाए 30 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। नई व्यवस्था 13 जून 2024 से लागू की जाएगी।