Tue. Apr 14th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिये परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।


इसी क्रम में सोमेश्वर पुलिस टीम व टीटीओ व परिवहन विभाग टीम द्वारा थाना सोमेश्वर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस, थाना सोमेश्वर पुलिस टीम व परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट न पहनने, बिना हेलमेट, ओवर स्पीड/रैश ड्राईविंग व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 32 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए, जिसमें ओवरलोडिंग कर रहे 2 चालकों रोडवेज बस – 10 सवारी अतिरिक्त-टेम्पो ट्रेवलर- 07 सवारी अतिरिक्त के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।