जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा – पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में मानस पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्राइज मनी इंटर स्कूल ओपन ताइक्वांडो व योग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा, प्रतियोगिता के विजेताओं को विजेताओं को मेडल , ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

बता दें कि दिनांक 9 और 10 नवंबर 2024 को नगर के शिवालिक होटल के हॉल में, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अल्मोड़ा के तत्वावधान में मानस पब्लिक स्कूल द्वारा दो दिवसीय प्राइज मनी इंटर स्कूल ताइक्वांडो योग एवं योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभा किया।
प्रतियोगिता का समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनतापार्टी रहे। विशिष्ट अतिथि गिरीश मल्होत्रा, कुंदन कुमार बिष्ट मंडल उपाध्यक्ष , त्रिलोक रौतेला , मोहित बिष्ट , प्रशिक्षक ताइक्वांडो कमल जोशी, मनोज पांडे, दीक्षा कांडपाल, काजल कांडपाल,, जिला अल्मोड़ा के विभिन्न विद्यालयों से लगभग दो सौ खिलाड़ियों और टेक्निकल ऑफिशल, कोच, मैनेजर, ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
मुख्य आयोजनकर्ता व संयोजक/सचिव कमल कुमार बिष्ट पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट, राष्ट्रीय रैफरी,प्रबन्धक मानस पब्लिक स्कूल ने बताया प्रतियोगिता आयोजन का मुख्य उद्देश्य जहां खिलाड़ियों को एक उचित मंच एवं उनकी प्रतिभा को निखारना और बेहतर अवसर प्रदान करना है। वही खेल ताइक्वांडो और योग के प्रति और अधिक जागरूक कर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नशे के प्रति जागरूक और नशा मुक्ति, मोबाइल के दुरुपयोग और पर्यावरण को सुरक्षित रखना और समाज के निर्माण में अपना सहयोग व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और कर्तव्य के प्रति भी जागरूकता फैलाना रहा है।
मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट सभी खिलाड़ियों, टेक्निकल ऑफिशल, अभिभावकगणों का और प्रतियोगिता में शामिल सभी खेल प्रेमी, मुख्य अतिथि एवं अतिथि गणों का स्वागत सम्मान कर अपने संबोधन में कहा पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी आदतें और संस्कार को अपनाकर खेलों में अपना भविष्य बनाना और तलाश करना आज पहले की अपेक्षा ज्यादा अवसर और बड़ा क्षेत्र मिल रहा है ।हमें और अधिक मेहनत और प्रयास करने की जरूरत है हमारे पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है हमें उन्हें उचित मंच और सही मार्गदर्शन , अच्छा नेतृत्व के साथ साथ बराबर और बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है । इसमें सभी का योगदान महत्वपूर्ण है सभी लोग मिलकर खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को सही मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन करें। तो हम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में और बेहतर कर सकते हैं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा खेल आज बहुत ही ज्यादा जरूरी है और रहा है खासकर आत्म रक्षा की विद्या को नियमित रूप से प्रैक्टिस अभ्यास करना और बेहतर प्रयास करना चाहिए ताकि हम अपने आप को सुरक्षित और बेहतर समाधान प्राप्त करने में सक्षम हो।आयोजक सचिव कमल कुमार बिष्ट की अध्यक्षता, नेतृत्व,प्रयास में आयोजित इस तरह से आयोजित समाज के लोगों और युवाओं बच्चों अभिभावक प्रशिक्षक ताइक्वांडो खिलाड़ी योग प्रशिक्षक ताइक्वांडो सीखने वाले प्रतिभागियो के लिए अच्छा मंच एवं उचित समय पर आकर अवसर प्रदान किया।यह बड़ी बात है इसका श्रेय कमल कुमार बिष्ट के प्रशिक्षण अथक प्रयास और बेहतर समाधान, कढ़ी मेहनत को बढ़ावा देना चाहिए और वो इसकी पात्रता भी रखते है।सराहनीय योगदान और उपलब्धियां हासिल की है एक गहरा अनुभव और लम्बा समय दिया है।
प्रतियोगिता में सराहनीय योगदान और बेहतर प्रयास के लिए आयोजन कर्ता मंडल के सदस्य गणों में शामिल गिरीश शर्मा, कॉर्डिनेटर पब्लिक स्कूल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष हरीश सिंह बनौला महासचिव सौरभ पाण्डे , योग प्रशिक्षक ताइक्वांडो कोच नेशनल रैफरी अन्नत बिष्ट,काजल कांडपाल, कोच, दीक्षा कांडपाल शिक्षिका मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा योग प्रशिक्षक एवम ताइक्वांडो कोच, कुंदन कुमार बिष्ट, मंडल हवालबाग उपाध्यक्ष, कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अध्यक्ष एवं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट, दीपक कांत पांडे उपाध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा आदि ने प्रतियोगिता आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विशिष्ट अतिथि एवं अतिथि के रूप में अल्मोड़ा हरीश कनवाल पूर्व ग्राम प्रधान ,खत्याड़ी वसुधा पंत महासचिव ग्रीन हिल ट्रस्ट संख्या में अभिभावक एवं खेल प्रेमी गण इस अवसर पर शामिल हुए और उपस्थित रहे । दो दिवसीय इस जिला स्तरीय ताइक्वांडो एवं योग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नकद इनामी धनराशि, प्रमाण पत्र, मेडल एवं शील्ड प्रदान की गई ।
युवाओं को नशे से दूर रखना और समाज में कुरीति और मोबाइल के दुरुपयोग के साथ स्वास्थ्य लाभ और स्वस्थ रहने के उद्देश्य से अधिक से अधिक युवाओं, बच्चों, खिलाड़ियों खेल प्रेमियों एव जन मानस को खेलों से जोड़ने एवं जागरूक करना प्रतियोगिता आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा।
प्रतियोगिता के मुख्य आयोजन कर्ता कमल कुमार बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज ताइक्वांडो खेल विश्व में अत्यधिक लोकप्रिय, आत्मरक्षा के लिए योगदान एवं खेलों में अच्छे अवसर प्रदान करने में सक्षम एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम माना जा रहा है। कमल कुमार बिष्ट पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट का ताइक्वांडो खेल व योग में पिछले 35 साल का गहरा अनुभव रहा है उनके प्रशिक्षण मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आने को खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित किए हैं। स्वयं राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता एवं राष्ट्रीय रेफरी कमल कुमार बिष्ट ने बताया पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से जुड़कर आप समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी कर रहे हैं।
इस दौरान निर्णायक मंडल ताइक्वांडो कनिष्का भंडारी , गुंजन पाण्डे , जी पी पंकज , अनंत बिष्ट , काजल कांडपाल, दीक्षा कांडपाल नवनीत पांडे, प्रशिक्षक परीक्षित बिष्ट, टीम कोच, गोविंद सिंह रावत , टीम मैनेजर के रूप में शामिल हुए आदित्य गुरुरानी , प्रांजलि भट्ट , अभिषेक सिंह , योग प्रतियोगिता ट्रेडीशनल मई दिव्यांशु सिंह तड़ागी , प्रथम , प्रखर पांडे द्वितीय , वैभव सिंह भोज तृतीय रहे , गर्ल्स ट्रेडीशनल त्रिशिका सिंह प्रथम रही ।