जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा में शनिवार देर शाम आए तेज आँधी-तूफान ने शहर में नुकसान पहुंचाया। सोनी होटल के पास तेज हवाओं के चलते एक भवन की छत पर लगी रेलिंग और विज्ञापन बोर्ड अचानक गिर गए, जिसकी चपेट में आकर नीचे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तूफान के दौरान हवा की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे छत पर लगी रेलिंग और बोर्ड टिक नहीं पाए और नीचे आ गिरे। घटना के समय क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और प्रशासन को सूचना दी गई।
