जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला, अल्मोड़ा में रामलीला के द्वितीय दिवस का मंचन भक्ति, रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। दूसरे दिन की लीला में दशरथ-विश्वामित्र संवाद, ताड़िका का नरसंहार, मुनियों के यज्ञ में विघ्न, ताड़िका वध, मारीच-सुबाहु के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का युद्ध, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार तथा गौरी पूजन के प्रसंगों का शानदार मंचन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नीरज सांगा, नगर महामंत्री आशीष डोगरा, जिला उपाध्यक्ष शुभम रौतेला, नगर उपाध्यक्ष नितिन भंडारी और जिला मंत्री गौरव भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने देर रात तक रामलीला का आनंद लिया और कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम द्वारा ताड़िका और सुबाहु के वध के प्रसंगों ने दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया। वहीं, अहिल्या उद्धार और गौरी पूजन के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर किया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और सजीव संवादों ने रामायण के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया।
राम की भूमिका में कोमल जोशी, लक्ष्मण की भूमिका में गायत्री तिवारी, सीता की भूमिका में वैष्णवी जोशी, दशरथ की भूमिका में मनीष तिवारी, विश्वामित्र की भूमिका में अनिल रावत, ताड़िका की भूमिका में अमित कुमार, सुबाहु की भूमिका में अमर बोरा, मारीच की भूमिका में अभिषेक तिवारी, अहिल्या की भूमिका में काव्या अल्मिया तथा वशिष्ठ की भूमिका में तनोज कर्नाटक ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, गौरी की भूमिका में निकन्द्रया और सीता की सखियों की भूमिका में मिष्टी मेहता एवं खुशी आर्या ने भी शानदार अभिनय किया।
समिति की ओर से प्रस्तुत उत्कृष्ट मंचन की दर्शकों ने जमकर सराहना की। देश-विदेश में ऑनलाइन माध्यम से रामलीला देख रहे दर्शकों ने भी अपने संदेशों के जरिए कलाकारों और आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर भुवन पांडे, गौरव कांडपाल, हंसा दत्त कर्नाटक, बृजेश पांडे, नंदन बगड़वाल, कमल जोशी, रजनीश कर्नाटक, कौशल किशोर पांडे, अशरद अंसारी, प्रकाश चंद्र तिवारी, कपिल नयाल, प्रकाश मेहता, आशु रौतेला, सीमा कर्नाटक, विनोद कांडपाल, कमल पालीवाल, हेम जोशी, संतोष कुमार, आशा मेहता, कंचन पांडे, सृष्टि जनौटी, रेखा जनौटी, कविता पांडे, रीता पांडे, कमला तिवारी और चंपा तिवारी सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा ने किया।
