Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डे ने बताया कि नशा मुक्त  भारत अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर समाज कल्याणम विभाग  द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के माध्यम से समस्त जनमानस छात्र/छात्राओं को नशीली दवाओं के दुरुप्रयोग के विरुद्ध जागरूक किये जाने हेतु वृहद रूप प्रचार-प्रसार किया गया। इसी के साथ अनु० जाति छात्रावास फलसीमा अल्मोडा, समस्त विकास खण्ड कार्यालयसम विभागों शैक्षणिक संस्थानो, तथा नशा मुक्ति केन्द्र बेरा चिकित्सालय में नशा मुक्त अभियान के तहत शास् कार्यकम, हस्ताक्षर अभियान, निबन्ध, कला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में आम जनमानस एवं छात्र/छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया एवं नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया।


You missed