Thu. Jan 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, आज शासन ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। हल्द्वानी के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का भी तबादला किया गया है।


आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी,आनंद वर्धन क़ो अपर मुख्य सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी,  शैलेश बगौली को सचिव गृह व कारगर की जिम्मेदारी, सचिन कुर्वे से सचिव राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई।

  अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया। पंकज उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी, PCS अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन के जिम्मेदारी,  जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया। चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया। विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया।  रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया।