Fri. Aug 14th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जनपद में 261 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, ₹82,500 का जुर्माना


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

   
इसी क्रम में हल्द्वानी क्षेत्र में लगातार नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर राहगीरों व यातायात को बाधित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

      
निर्देशों के अनुपालन में चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव गौरव जोशी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा सदर बाजार, मंगलपड़ाव आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर गलत तरीके से पार्क व नो पार्किंग में पार्क किए 38 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

     
इसके अतिरिक्त जनपद में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 03 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।
      

कुल 261 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन पर ₹82,500 का जुर्माना वसूला गया, साथ ही 10 वाहन सीज एवं 03 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।

जनता से अपील-

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि—
 कृपया अपने वाहन नो पार्किंग जोन या सड़क किनारे अवैध स्थानों पर न खड़े करें। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी दिक्कत होती है।

👉वाहन हमेशा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।
👉ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
👉यातायात व्यवस्था सुचारु रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

You missed