जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की अल्मोड़ा जिला इकाई की बैठक सोमवार को लमगड़ा ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए लमगड़ा और जैती मंडल का गठन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।
संगठन की ओर से लमगड़ा मंडल के अध्यक्ष पद पर दिनेश बिष्ट तथा जैती मंडल के अध्यक्ष पद पर हीरा सिंह भंडारी को मनोनीत किया गया। वहीं पुराने उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े राज्य आंदोलनकारी पान सिंह को लमगड़ा ब्लॉक का संरक्षक तथा पान सिंह बिष्ट को जैती मंडल का संरक्षक बनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान अनिल सतवाल, नरेंद्र बिष्ट, हरीश बड़वाल, हेम रावत, पूरन सिंह, रविंद्र बिष्ट, मोहन राम, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र बिष्ट सहित दर्जनों लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लमगड़ा बाजार में दुकानदारों और स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के विचारों और राज्य गठन के 26 वर्षों के बाद उत्तराखंड की स्थिति को लेकर जनता से संवाद एवं विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी लोगों की राय जानी।
कार्यक्रम में यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल, जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष केदार सिंह, आंदोलनकारी प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री दीवान सिंह बिनोला, विनोद बोरा, पंकज सिंह कपकोटी, रविंदर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।