जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में अर्पिता वर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अर्पिता की इस शानदार सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अपनी सफलता पर अर्पिता ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान इंटरमीडिएट की पढ़ाई पर रहेगा, जिसके बाद वह फाइनेंस के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता और गुरुजनों का विशेष योगदान रहा है।
अर्पिता ने कहा कि उनके पिता अतुल कुमार वर्मा और माता भावना वर्मा ने हर समय उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। वहीं शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग से ही वह यह सफलता हासिल कर पाईं।
अर्पिता की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है और यह संदेश दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
