Mon. May 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोडा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जिले में आज अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है। तूफान की तेज रफ्तार हवाओं के कारण कई लोगों के घरों की छतें उड़ गईं, जिससे कई परिवारों के सिर से छत छिन गई।
सूचना के अनुसार, भनोली तहसील के काण्डानौला क्षेत्र में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले शिबदत्त के मकान की छत तूफान में पूरी तरह उड़ गई, जिससे उनका परिवार बेघर हो गया है।
वहीं, अल्मोड़ा-रानीखेत मार्ग पर ज्योली के पास कई पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। कई पेड़ बिजली की लाइनों पर भी गिर गए, जिसके चलते तार टूट गए और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता दयाकृष्ण कांडपाल ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों तक जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए और इस आपदा में पीड़ित लोगों की हर संभव मदद की जाए।