Mon. May 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल नैनीताल में मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आपदा से निपटने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी पुलिस अधिकारी, क्षेत्राधिकारी और एसडीआरएफ टीमें आवश्यक आपदा उपकरणों के साथ पूर्ण तैयारी की स्थिति में रहें। किसी भी आपदा संबंधी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
भारी वर्षा के चलते भूस्खलन, पत्थर गिरने, जलभराव और सड़कों पर तेज बहाव जैसी स्थितियों की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए आमजन और यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
एसएसपी ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सावधानी रखने, नदी-नालों से दूर रहने और तेज बहाव के दौरान सड़क पार न करने की अपील की है। साथ ही यात्रा से पहले मौसम और यातायात की जानकारी लेने तथा वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी गई है।
आपात स्थिति में तुरंत पुलिस एवं आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है।
 आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता — नैनीताल पुलिस