जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर गैंग का पर्दाफाश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मई 2026 को हल्दूचौड़ निवासी विशांत टम्टा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बजाज पल्सर (UK04AR-5342), जो सुशीला तिवारी अस्पताल गेट के सामने खड़ी थी, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध होंडा एक्टिवा (UK06BB-4103) से आते दिखाई दिए। तकनीकी विश्लेषण और सटीक सुरागरसी के आधार पर 3 मई को पुलिस ने दो आरोपियों—दलवीर सिंह (55) निवासी नानकमत्ता और संजय कालरा (38) निवासी रुद्रपुर—को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल नेपाल में बेच दी गई है। उनकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट (UK04 AA-4778) थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से बरामद की गई, जो पूर्व में दर्ज एक अन्य मुकदमे से संबंधित थी।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी कब्जे में ले ली है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और तकनीकी जांच अहम साबित हुई।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में हुई इस सफलता से अपराधियों को स्पष्ट संदेश गया है कि जनपद में अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया
