Mon. May 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोडा उत्तराखण्ड

नैनीताल 04 मई 2026 नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां पाइन्स क्षेत्र के पास एक थार वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, थाना तल्लीताल पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि वाहन संख्या RJ 60 CG-4574 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नैनीताल और थानाध्यक्ष तल्लीताल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार तीनों युवकों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल भेजा गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल कुमार (21 वर्ष) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों में शामिल—
अरविन्द सिंह (24 वर्ष), निवासी जोधपुर, राजस्थान
युवराज सिंह (20 वर्ष), निवासी जोधपुर, राजस्थान
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को ड्राइविंग के दौरान नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की जांच जारी है।