जनतानामा न्यूज़ अल्मोडा उत्तराखण्ड
नैनीताल 04 अप्रैल 2026 जनपद नैनीताल में फरार और वांछित वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस को अहम सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में थाना काठगोदाम पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी सूरज राय को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ क्षेत्र से दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 452/2020 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज है और वह काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल—
अ0उ0नि0 सत्यपाल राणा
कांस्टेबल केंद्र सिंह राणा
कांस्टेबल रविंद्र राणा
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
