Tue. Jul 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।


आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

21 JULY 2026 Aaj Ka Panchan JULY 21, 2026

आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है दुर्गाष्टमी व्रत|

आज अष्टमी तिथि 05:16 AM तक उपरांत नवमी | नक्षत्र चित्रा 08:49 PM तक उपरांत स्वाति | सिद्ध योग 06:25 PM तक, उसके बाद साध्य योग | करण विष्टि 04:35 PM तक, बाद बव 05:17 AM तक, बाद बालव | आज राहु काल का समय 03:51 PM – 05:30 PM है | आज 07:54 AM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope)  आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है ,आप उर्जा और प्रेरणा से भरे हैं ǀ आपके दिमाग में नयी योजनायें आती रहेंगी जिन्हें आप आसानी से कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ आपकी समस्या आज यही रहेगी की आपके दिमाग में आज लगातार नए विचारों की बाढ़ सी आती रहेगी ǀआप अपने आसपास के सभी लोगों को भी अधिक प्रेरित कर पायेंगे

वृष राशि (Taurus Horoscope) आज चलते हुए सावधान रहें ǀ हलकी खरोचें आ सकती हैं ǀ न चाहते हुए भी आप किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं ǀ आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा ǀ सिनेमा या किसी और मनोरंजक कार्यकलाप में समय बिता सकते हैं ǀ

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज आप साझेदारी के अंतर्गत घर और ऑफिस दोनों ही में बहुत अच्छा काम करेंगे ǀयदि अकेले काम करेंगे तो अस्पष्ट और असंभव सी लगने वाली मुसीबतों में फंस सकते हैं ǀ टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नही करेंगी ǀ आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे ǀ

कर्क राशि (Cancer Horoscope )  आज आप काल्पनिक से मूड में हैं ǀ अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है ǀ आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं ǀ आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है ǀ आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है ǀ

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है ǀकिसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे ǀकिसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं ǀ आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं ǀ

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आप सच्चे और ईमानदार लोगों से मिलना पसंद करते हैं ǀलेकिन आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं ǀउन्हें पहचानने की कोशिश करें ǀ आपसे जल्दी फैसले लेना समय की मांग रहेगी ǀ किसी भी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह सोच लें और फैसले लेने तक कोई भी अन्य काम न करें ǀ

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज आप ऊर्जा से भरपूर हैं और काफी मेहनत करने के लिए तैयार भी हैं ǀ आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ओरों को भी प्रभावित करेगा ,आपकी टीम को आपसे बेह्तर काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी ǀघर पर भी आज आप सामान्य से अधिक जिम्मेदारियां उठाएंगे ǀइससे आपके करीबियों को ख़ुशी होगी ǀआपको बस यह देखना है की यही स्थिति लगातार बनी रहे और आपको भी कोई परेशानी न हो ǀ

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज आप बहुत सृजनात्मक अनुभव करेंगे ǀ खूबसूरती की प्रशंसा के साथ साथ खुद भी कुछ खूबसरत चीज बनाना चाहेंगे ǀ दिन कलाकारों के लिए विशेष अच्छा है ǀ हालाँकि ,आज शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें ǀ क्योंकि अचानक आप विकर्षित सा अनुभव करने लगेंगे ,यह भावना काफी सामान्य है लेकिन आप इसके कारण बिना बात निराश सा अनुभव करेंगे ǀ

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )  आप अपने आस पास बदलाव लाने के लिए उत्साह से भरे हैं ǀलेकिन आपके लिए शांति से बैठकर यह सोचना अच्छा रहेगा कि क्या बदलाव की कोई जरुरत भी है ? अब जबकि आप अपनी परियोजनाओं को आगे बढाने की तैयारी कर रहे हैं,बेहतर होगा कि आप ये परियोजनाएं अपने लिए किसी और को चुनने दें ǀआप आज दृढ निश्चय से भरे रहेंगे

मकर राशि ( Capricorn Horoscope )  आज आप नम्र रहेंगे और दूसरों की स्वार्थरहित सेवा करेंगे ǀ दूसरों को संतुष्ट करने के लिए अपना समय ,स्थान ,पैसा और यह तक कि अपना भोजन भी लगायेंगे ǀ लोग आपकी इसके लिए तारीफ करेंगे ,लेकिन अपनी सीमायें निर्धारित करें ǀ अपने बच्चों पर भी ध्यान दें,उन्हें कोई संकर्मण हो सकता है ǀघर पर रहें और घर का स्वच्छ भोजन करें ǀ

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )   आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं ǀ इससे आपको रोमांस,रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी ǀ किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है ǀ हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा ,इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा ǀ

मीन राशि ( Pisces Horoscope)आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें ǀ

आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164