Thu. Jul 23rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेतालघाट थाना पुलिस ने 62 पाउच देसी मसालेदार शराब (माल्टा) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र तथा क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम गंगरेटी निवासी अनूप सिंह पुत्र बच्चे सिंह को 62 पाउच देसी मसालेदार शराब (माल्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बेतालघाट में एफआईआर संख्या 15/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल दीपक सिंह और कांस्टेबल रामकृपाल शामिल रहे।