जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल
31 JULY 2026 Aaj Ka Panchan JULY 31, 2026
श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है जाया पार्वती व्रत समाप्त|
आज द्वितीया तिथि 10:31 PM तक उपरांत तृतीया | नक्षत्र धनिष्ठा 07:26 PM तक उपरांत शतभिषा | सौभाग्य योग 11:53 PM तक, उसके बाद शोभन योग | करण तैतिल 10:04 AM तक, बाद गर 10:32 PM तक, बाद वणिज | आज राहु काल का समय 10:55 AM – 12:33 PM है | आज 06:37 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज
मेष राशि (Aries Horoscope) कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है ǀ अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें ǀ आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा ǀ इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा ǀ
वृष राशि (Taurus Horoscope) आप आज किसी मनोरंजक व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित करेंगे ǀ उसके साथ मजेदार बातचीत से समय अच्छा गुजरेगा ǀ इस आदमी से सीखने और प्रेरणा लेने की कोशिश करें ǀ इससे आपको और लोगों की मन स्थिति समझने में भी मदद मिलेगी ǀ परिवार की यात्रा में अगर अपनी मनपसंद जगह जाना है तो योजना बनाने के समय सबसे आगे रहें ǀ
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज आपके लिए बहुत सारा काम है ,व्यस्त रहेंगे ǀ जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभचिन्तक को नाराज ना करें ǀ नम्र बने रहें ǀ आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे ǀ धीरज रखें ,परिवर्तन ही शाश्वत नियम हैविसिलिये बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज आप जो भी कुछ शुरू करेंगे ,उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें,आपको सफलता मिलनी तय है ǀ दिन के अंत तक आप दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे ǀ अपनी प्रकृति में एक जरुरी बदलाव लायें-हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें ǀसबको बराबरी का दर्जा दें और आपको भी बदले में सबसे प्यार मिलेगा ǀ
सिंह राशि ( Leo Horoscope) काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है,कुछ मजेदार भी नही हो रहा ǀअपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें ǀअपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें ǀ महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें ǀ
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज दिनभर आपका मूड बदलता रहेगा लेकिन आपका भाग्य आपके साथ है ,इसका एक नुक्सान यह है कि आप भाग्य के भरोसे पर अधिक रह सकते हैं ǀ इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहे ǀ वित्तीय फायदे तो होंगे किन्तु अनावश्यक खर्च ना करें ǀ वित्तीय लाभ का यह सिलसिला अधिक समय तक नही चलेगा ǀ
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आपकी सफलता हासिल करने की इच्छा आज और बलवती होती जायेगी ǀ आप आज अपनी लिखित और वक्ता कला में सुधार के लिए कोशिश कर सकते हैं ǀ सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स पढ़ें या किसी कुशल आदमी से मार्गदर्शन ले लें ǀ हालाँकि इन सबके चक्कर में उनकी भी उपेक्षा ना करें जो लम्बे समय से आपके ध्यान और समय की प्रतीक्षा में हैं ǀ
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा ,या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं ǀ इसी समय आप अपने घर का नवीकरण ,नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे,फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे ǀ
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैंǀआप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते ,इसीलिए आप उनसे आगे हैं ǀ अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते ǀ
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा ǀबहुत सारे काम कतार में हैं ǀ हालाँकि आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नही हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा ǀ काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से ना हिचकें,नही तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं,कुछ देर एकांत में बैठें ǀ पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं ǀ इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं ǀ यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं ǀ
मीन राशि ( Pisces Horoscope) ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है,दिन की शुरुआत अच्छी होगी ,विशेषत दोपहर से पहले ǀ अपने ऑफिस सम्बन्धी कामों की योजना अगर हो सके तो दोपहर से पहले ही बनाएं,सफलता की सम्भावना अधिक है ǀ शाम को या तो कुछ न करें या कोई हल्का –फुल्का काम करें ǀकोई अप्रत्याशित व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है ǀ
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164