जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
लालकुआं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उप निरीक्षक अर्जुन गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 सितंबर को दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक तिवारी पुत्र दीपू तिवारी, निवासी राधाबगर, हल्दूचौड़ शामिल है। उसके खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 4242/2024 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय हल्द्वानी से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।
वहीं दूसरे आरोपी बिट्टू मौर्या पुत्र रामचन्द्र मौर्या, निवासी सकुलिया, हल्दूचौड़ को भी गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 71/2024 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल कुबेर सिंह शामिल रहे।