जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की ओर से गुरुवार को ऐतिहासिक मल्ला महल में भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। दीपों, रंगोलियों और अल्पना से सजा मल्ला महल परिसर देर शाम आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
दीप एवं अल्पना के माध्यम से ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही दीपों से ‘आशीर्वाद का दिया’ की आकर्षक आकृति तैयार की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। विभिन्न रंगोलियों और आकर्षक दीप सज्जा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से साकार होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के माध्यम से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा समर्पण के 25 वर्ष—सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित दीपोत्सव जनभागीदारी और सेवा भावना का प्रतीक है। ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं।
कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह मेहरा, नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, सुभाष पांडे, मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, नवीन बिष्ट, संजय बिष्ट, जिला पदाधिकारी प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, धर्मेंद्र बिष्ट, मनीष जोशी (मंटू), सौरभ वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी, गिरीश खोलिया, रमेश धपोला, रणजीत भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल, दिनेश मठपाल, दीपा अधिकारी, नेहा उप्रेती, दीपा पांडे, आनंद भोज, नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, ममता साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज भाकुनी, नमन गुरुरानी, चंदन भाकुनी, नीरज सांगा, शुभम रौतेला, दिनेश पांडे, प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल, पार्षद संजय जोशी, अमित साह, पूनम त्रिपाठी, अजीत पवार, कैलाश गुरुरानी, जगत तिवारी, बीना नयाल, जगमोहन बिष्ट, कृष्ण बहादुर, जगदीश चौहान, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, जगत भट्ट, जगदीश नगरकोटी, पंकज जोशी, अरुण वर्मा, राजीव गुरुरानी, निशा बिष्ट, रक्षित कार्की, राजीव राज, रमेश मेर, भीमा पवार, इंदर नेगी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
दीपों की रोशनी से जगमगाते मल्ला महल में आयोजित दीपोत्सव ने सेवा, संकल्प और ‘विकसित भारत 2047’ के संदेश को केंद्र में रखा।