Thu. Sep 17th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोडा भैंसियाछाना ब्लॉक की प्रारंभिक शिक्षा की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना के क्रीड़ा मैदान में उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी प्रशान्त कुमार चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। जीआईसी धौलछीना तथा जूनियर हाईस्कूल हरड़ा की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व ब्लॉक खेल समन्वयक हरि मेहता ने सभी प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खिलाड़ियों ने खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की शपथ ली। इसके बाद प्राथमिक और जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं की विभिन्न एथलेटिक्स एवं टीम स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
प्राथमिक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
50 मीटर बालक वर्ग में रा.प्रा.वि. धौलछीना के कृष्णा प्रथम, स.शि.मं. बाड़ेछीना के आयुष द्वितीय और रा.प्रा.वि. खाटवे के गौरव जोशी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रा.प्रा.वि. कांचुला की ईशिता सुगड़ा प्रथम, रा.प्रा.वि. भेटाबड़िया की निधि आर्या द्वितीय और रा.प्रा.वि. बगरेटी की दिया तृतीय रहीं।
100 मीटर बालक वर्ग में एपीएस धौलछीना के ऋषभ मेहरा प्रथम, रा.आ.प्रा.वि. खाटवे के आयुष कुमार द्वितीय और रा.प्रा.वि. देवड़ा के संदीप कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में एपीएस धौलछीना की प्राची मेहरा प्रथम, रा.प्रा.वि. बखरियाटाना की नव्या द्वितीय और रा.प्रा.वि. सुकना की संजना तृतीय रहीं।
200 मीटर बालक वर्ग में मिशन स्कूल नौगांव के शुभम प्रथम, रा.आ.प्रा.वि. खाटवे के आयुष कुमार द्वितीय और रा.आ.प्रा.वि. दिगोली के जय प्रकाश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में बखरियाटाना की नव्या प्रथम, सल्यूडी की काव्या द्वितीय और भेटाबड़िया की निधि तृतीय रहीं।
400 मीटर बालक वर्ग में खाटवे के आयुष कुमार प्रथम, कांचुला के प्रियांशु द्वितीय और बाड़ेछीना के रितिक कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में एपीएस धौलछीना की शिवन्या प्रथम, ऐरीखान की मीनाक्षी राणा द्वितीय और दिगोली की योगिता तृतीय रहीं।
लंबी कूद बालक वर्ग में आयुष कुमार प्रथम, ऋषभ मेहरा द्वितीय और गीतांश गुसाईं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में बगरेटी की दिया प्रथम, सल्यूडी की काव्या द्वितीय और एपीएस धौलछीना की शिवन्या तृतीय रहीं।
टीम स्पर्धाओं में बालक कबड्डी में लिंगुणता न्याय पंचायत विजेता और पल्यू उपविजेता रही। बालिका कबड्डी में पल्यू (एपीएस) विजेता और लिंगुणता की मिशन स्कूल टीम उपविजेता रही। बालक खो-खो में लिंगुणता न्याय पंचायत विजेता और पल्यू उपविजेता रही। बालिका खो-खो में लिंगुणता न्याय पंचायत की ऐरीखान टीम विजेता तथा पल्यू की टीम उपविजेता रही।
जूनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
100 मीटर बालक वर्ग में एपीएस धौलछीना के कृष्णा प्रथम, जूनियर हाईस्कूल चनोली के प्रतीक द्वितीय और जूनियर हाईस्कूल सल्यूड़ी के आयुष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में एपीएस धौलछीना की रक्षिता मेहरा प्रथम, मिशन स्कूल नौगांव की बेबी नेगी द्वितीय और जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट की सुमन देवड़ी तृतीय रहीं।
200 मीटर बालक वर्ग में जूनियर हाईस्कूल हरड़ा के अनमोल सिंह प्रथम, दियारी के अमन द्वितीय और थिकलना के दीपांशु बिष्ट तृतीय रहे। बालिका वर्ग में चंद्रकोट की आमीशा प्रथम, एपीएस धौलछीना की रक्षिता मेहरा द्वितीय और मिशन स्कूल नौगांव की प्रिया बिष्ट तृतीय रहीं।
400 मीटर बालक वर्ग में दियारी के दीपांशु प्रथम, चंद्रकोट के नैतिक द्वितीय और मंगलता के सोनू तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मिशन स्कूल नौगांव की खुशी बिष्ट प्रथम, चंद्रकोट की आमीशा द्वितीय और एपीएस धौलछीना की चित्रांशी बिष्ट तृतीय रहीं।
600 मीटर बालक वर्ग में ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल पेटशाल के मयंक गोस्वामी प्रथम, थिकलना के योगेश सिंह द्वितीय और हरड़ा के भावेश सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में चंद्रकोट की शबनम प्रथम, सल्यूडी की खुशबू द्वितीय और मिशन स्कूल नौगांव की प्रिया बिष्ट तृतीय रहीं।
लंबी कूद बालक वर्ग में थिकलना के दीपांशु बिष्ट प्रथम, हरड़ा के अनमोल सिंह द्वितीय और एपीएस धौलछीना के कृष्णा बाल्मिकी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में न्याय पंचायत सल्ला भाटकोट की हिमानी बोरा प्रथम, एपीएस धौलछीना की रक्षिता मेहरा द्वितीय और चंद्रकोट की सोनाक्षी तृतीय रहीं।
ऊंची कूद बालक वर्ग में जूनियर हाईस्कूल सल्ला के आयुष बिष्ट प्रथम, थिकलना के हिमांशु बिष्ट द्वितीय और चंद्रकोट के प्रियांशु तृतीय रहे। बालिका वर्ग में चंद्रकोट की सोनाक्षी प्रथम और न्याय पंचायत सल्ला भाटकोट की हिमानी बोरा द्वितीय रहीं।
गोला क्षेपण बालक वर्ग में हरड़ा के मयंक डसीला प्रथम, एपीएस धौलछीना के कृष्णा द्वितीय और चंद्रकोट के प्रिंश चंद्र तृतीय रहे। बालिका वर्ग में चंद्रकोट की काजल प्रथम, एपीएस धौलछीना की साक्षी द्वितीय और मिशन स्कूल नौगांव की महक रावत तृतीय रहीं।
चक्का क्षेपण बालक वर्ग में दियारी के अमन प्रथम, चनोली के अंशुल द्वितीय और सल्यूडी के आयुष सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सल्यूडी की सोनाक्षी प्रथम, एपीएस धौलछीना की साक्षी द्वितीय और मिशन स्कूल नौगांव की महक रावत तृतीय रहीं।
जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों वर्गों में न्याय पंचायत लिंगुणता विजेता तथा न्याय पंचायत पल्यू उपविजेता रही। वहीं खो-खो के दोनों वर्गों में न्याय पंचायत पाण्डेयतोली की जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट टीम विजेता और न्याय पंचायत लिंगुणता की मिशन स्कूल टीम उपविजेता रही।
विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी प्रशान्त कुमार चौहान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल नियमों का पालन करने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। भोजनावकाश के बाद विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जीआईसी धौलछीना के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह मेहरा और डायट के अशोक बनकोटी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्र सिंह मेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशान्त रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र पाठक, ब्लॉक समन्वयक गोकुल पाण्डेय, सीआरपी अंजलिका रानी, मीना, रेखा कोहली, अनिल कुमार सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ब्लॉक खेल समन्वयक हरि मेहता, गणेश भंडारी, मोहन सिंह बिष्ट, दीवान देवड़ी, नीलम वर्मा, राकेश महरा, सुरेश भट्ट, गोविंद जोशी, राजेश पाण्डेय, पूरन चंद्र पाण्डेय, मनमोहन सिंह मेहरा, देवेन्द्र सिंह बिष्ट समेत शिक्षकों ने निभाई। अभिलेखीकरण में चारु तिवारी, सुनीता बिष्ट, सुनीता जोशी, महताब अंसारी, हरीश स्यालाकोटी और नीति खेतवाल ने सहयोग किया। भोजन व्यवस्था में नन्दन कार्की, ललित मोहन लोहनी, महिपाल सिंह और राजेन्द्र नेगी ने जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन राकेश महरा ने किया।
अंत में ब्लॉक खेल समन्वयक हरि मेहता ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अध्यापकों, कर्मचारियों, खेल शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।