Sun. May 17th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोडा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट से शिष्टाचार भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस दौरान कॉलेज के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सी.सी. तिवारी एवं वैयक्तिक सहायक निदेशक निखिल उपाध्याय ने कुलपति को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को 20-21 अप्रैल को द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होने वाले ‘सिंटिला’ फेस्ट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
भेंट के दौरान प्रतिनिधियों ने कुलपति को कॉलेज की संरचनात्मक स्थिति एवं शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी भी दी। इस मुलाकात को शैक्षणिक समन्वय और संस्थागत सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।