Mon. Jul 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक रुख अपना लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, 20 जुलाई (सोमवार) के लिए जनपद पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
संभावित भारी से बहुत भारी वर्षा, भूस्खलन तथा नदी-नालों के उफान की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 20 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।