Mon. Dec 15th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने स्कूटी सवार 02 युवकों को 803 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार, स्कूटी सीज


मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रुप से कार्यवाही की जा रही है। *सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 02.01.2024 के तड़के लोधिया बैरियर पर चेकिंग के दौरान बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ जा रही *स्कूटी संख्या- यू0के0-04 टी0बी0-4832* को रोककर चेक करने पर स्कूटी में सवार *अमन शर्मा व अभिजीत टम्टा के कब्जे से कुल 803 ग्राम चरस बरामद* हुई, जिस पर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर वाहन स्कूटी को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्वारा बताया गया कि दोनों अभियुक्तों में एक बीटेक है और एक ग्रेजुएट है। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि उक्त चरस को बागेश्वर कपकोट क्षेत्र से किसी व्यक्ति से खरीद कर लाये है, जिसे वह हल्द्वानी में *अपने दोस्तो व नवयुवको को अधिक दाम में बेचकर मुनाफा कमाना* चाहते थे। अल्मोड़ा पुलिस की चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गये। उक्त सम्बन्ध में विवेचना के दौरान किसी की संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अमन शर्मा, उम्र- 24 वर्ष पुत्र कमल कुमार, निवासी घोड़ाखाल, भवाली, जनपद नैनीताल
2-अभिजीत टम्टा, उम्र- 23 वर्ष पुत्र अशोक टम्टा, निवासी बीएसएनएल कालोनी, आवास विकास भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, नैनीताल

बरामदगी-
803 ग्राम चरस

कीमत- 83 हजार रुपये

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-
1-उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला
2-कानि0 पवन कुमार
3-होमगार्ड दीवान सिंह सांगा
4-होमगार्ड महिपाल सिंह