जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखंड
शहर के जेल रोड क्षेत्र में जर्जर सड़कों और गहरे गड्ढों के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में गड्ढों में पौधारोपण कर सरकार और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आम जनता का आवागमन कठिन हो गया है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक सभी जोखिम में हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़कों की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के कार्यालय में ताला लगाने जैसी कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस जनों ने शासन-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण और गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू करने की मांग की, ताकि जनता को राहत मिल सके।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
तारा जोशी, भूपेंद्र भोज, वैभव पांडेय (पार्षद), अरविंद सिंह रौतेला, दीप सिंह डांगी, पूरन रौतेला, संजय दुर्गापाल, गीता मेहरा, शरद शाह, टिटू पंत, किरण आर्य, विशाल कनवाल, गौरव जोशी, सतीश पांडेय, मुकेश कुमार (पार्षद), विकास कुमार (पार्षद), विनोद वैष्णव, भैरव गोस्वामी, मदन सिंह डांगी, परितोष जोशी, हेम सासी, अनूप भारती (पार्षद), ऋतिक नयाल, प्रदीप कुमार (पार्षद), इसरार अहमद, गुंजन सिंह चमियाल (पार्षद), कार्तिक शाह, मुकेश नेगी, सुशील शाह, अशोक गुरुरानी, कुणाल, दीपक कुमार (पार्षद), तारा तिवारी, विशाल सिंह बिष्ट, अम्बी राम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
