Wed. Jul 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 10.26 ग्राम स्मैक तथा दूसरे आरोपी से 144 पव्वे माल्टा शराब बरामद की है।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
पहली कार्रवाई में पुलिस टीम ने गौला पार्किंग स्थित सज्जाद की झोपड़ी के पास से 20 वर्षीय शहनाज निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा को 10.26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
दूसरी कार्रवाई में गौला पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी संख्या UK 04 AT 4457 से 3 पेटियों में रखे 144 पव्वे माल्टा मसालेदार शराब बरामद की। इस मामले में 25 वर्षीय नीरज जोशी, निवासी मूलतः अल्मोड़ा एवं वर्तमान निवासी हीरा नगर, मुखानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
नैनीताल पुलिस ने कहा कि जनपद में नशे की तस्करी और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।