Fri. Jul 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

बेतालघाट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026’ के तहत बेतालघाट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 96 टेट्रा पैक जूली गोल्ड माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने चन्द्रशेखर पुत्र हरिदत्त, निवासी ग्राम चन्द्रकोट, तहसील एवं थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 96 टेट्रा पैक जूली गोल्ड माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बेतालघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा, कांस्टेबल दीपक और होमगार्ड कपिल शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।