Fri. Jul 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काठगोदाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम के नेतृत्व में 29 जुलाई 2026 को कार्रवाई की गई।
उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक एवं पुलिस टीम ने फौजदारी वाद संख्या 3777/19 (धारा 380/457/411 भादवि) में जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में कमल सिंह देव पुत्र दीवान सिंह निवासी सूर्योदय कॉलोनी, चौफुला दमुवाढूगा तथा राहुल कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी मनन नशा मुक्ति केंद्र के निकट, चौफुला दमुवाढूगा को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, कांस्टेबल राजन गिरी तथा कांस्टेबल बसंत कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों वारंटियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई पूरी की।