जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
नैनीताल जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
30 जुलाई 2026 को कांठबास चर्च की बाउंड्री के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद होने पर पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करन चौधरी (29 वर्ष) पुत्र सोमपाल चौधरी, निवासी खनवाल कटान, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 33/2026 के तहत धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में एक अवैध चाकू शामिल है।
इस कार्रवाई को हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, कांस्टेबल चन्दन सिंह और कांस्टेबल संदीप सिंह ने अंजाम दिया।
