Thu. Dec 11th, 2025
Spread the love

जनता नामा न्यूज़ दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड

अल्मोड़ा -बुधवार को महिला कांग्रेस कार्यकत्री यहां मालरोड स्थित चौघानपाटा में एकत्र हुई। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में जिस आरएसएस व वीआईपी का नाम सामने आ रहा है, उनको प्रदेश सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। जबकि सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा सिर्फ भाषणों में ही नजर आ रहा है। हकिकत में प्रदेश में महिला सुरक्षा एक बड़ा सवाल बनकर रह गई है। कहा कि मामले में अंकिता के पिता ने जिस आरएसएस व वीआईपी का नाम लिया है। उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस दीपा साह, आनंदी पांडे, जया जोशी, निर्मला काण्डपाल, किरन आर्या, धीरा तिवारी, प्रिति बिष्ट, लता तिवारी, तारा तिवारी, लीला जोशी, पितांबर पांडे, अख्तर हुसैन, वैभव पांडे, कमन खान, शरद चंद्र साह, किशन लाल, अरविंद रौतेला, एनडी पांडे, विक्रम बिष्ट, मोहन सिंह देवली, वीरेंद्र सिंह, पवन मेहरा, रोहित रौतेला, विनोद वैष्णव, मनोज सनवाल, फैमिना खान, ललित सतवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।