जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं वैभव लक्ष्मी लोक समवृद्धि संस्था, नैनीताल द्वारा आयोजित महिलाओं की व्यवसायिक सुरक्षा और सतत् आजीविका के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना इस विषय में एस0 एच0 जी0 महिलाऐ जोखिम प्रबंधों और शिक्षकों को कर्णप्रयाग विकासखण्ड के तोप में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ उत्तराखंड जलागम परिषद के उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह गड़िया जी द्वारा किया गया | प्रशिक्षण में तोप क्षेत्र की 27 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विषेशज्ञों का कहना था की महिलाओं को अपनी आजीविका संवर्धन के लिए आगे बढ़ने के प्रयास हमेशा जारी रखने चाहिए। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में कोई न कोई कला होती है। आप उसे निखार कर उसे आजीविका संवर्द्धन के रूप में अपना सकती है। कार्यक्रम में पहुॅची महिलाओं ने अपने क्षेत्र में किये जा रहे आजीविका बढ़ाने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी साथ ही बताया उनमें से कई महिलाएॅ बेकरी संचालन, जूस और अचार निर्माण का कार्य कुशलतापूर्वक कर रही हैं साथ ही कई महिलाएं जैविक कृषि कर रहीं है और पालीहाउस के माध्यम से सब्जी उत्पादन कर रही हैं जिससे वे अपना रोजगार सतत् रूप से चला रही है। प्रशिक्षण में परियोजना समन्वयक श्रीमती हेमा हयांकी, सौरभ जोशी, संदर्भ व्यक्ति महेन्द्र सिंह, सोहन सिंह पैलू, संदीप नेगी, सुन्दर सिंह नेगी आदि ने प्रतिभाग किया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागी नागराज, कुलदेवी, लाटू देवता, नारी शक्ति, भैरवनाथ, जय माँ भगवती स्वंय सहायता समूहों से उपस्थित थे |
