जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल
1 AUGUST 2026 Aaj Ka Panchan AUGUST 1, 2026
श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत 1948 (पराभव संवत्सर), आषाढ़ | तृतीया तिथि 11:07 PM तक उपरांत चतुर्थी | नक्षत्र शतभिषा 08:45 PM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा | शोभन योग 11:22 PM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग | करण वणिज 10:53 AM तक, बाद विष्टि 11:07 PM तक, बाद बव |
अगस्त 01 शनिवार को राहु 09:17 AM से 10:55 AM तक है | चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज
मेष राशि (Aries Horoscope) आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है ǀआप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है,इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगीǀ अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें तो दिन शांति से गुजर जाएगा ǀआपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी ǀ
वृष राशि (Taurus Horoscope) आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे ǀ अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं ǀ अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे ǀकिसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा ǀ बोलते हुए सावधान रहें ǀकिसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है ǀ कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा ǀ
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज आप एडजस्ट करने के मूड में रहेंगे ǀआपकी लोगों से मिलकर और बातचीत के जरिये किसी समझौते पर पहुचने की कोशिश से आप सबको बहुत अच्छे लगेंगे ǀआप तुरंत किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेंगे ǀ आप इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि किस तरह आपके आसपास और खुद को भी खूबसूरत बनाकर रखा जाए और सारे कार्यक्रम तय योजना के अनुसार अच्छे से पूरा हो जाए ǀ
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आप आज होने वाली घटनाओं के कारण और कई तरह की उलटी -सीधी सूचनाओं के कारण खुद को उलझन में फंसा हुआ अनुभव करेंगे ǀ इस समय आपका सही मार्गदर्शन आपके मन की आवाज ही कर सकती है ǀ जैसा आपका मन कहता है ,वैसा ही करें ǀ इससे आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा और आप उस दिशा में आगे बढ़ पायेंगे जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं ǀ
सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज पैसे को संभलकर खर्च करें ǀसितारों के अनुसार आज आप बिना किसी बात के काफी खर्च कर सकते हैं ǀअगर आप ध्यान नही देंगे तो काफी बड़ी रकम आज आपसे खर्च हो सकती है ǀआज विवादो और टकराव से बचना ही बेहतर होगा ǀस्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी नही होगी और आप बाहर घुमने का आनंद ले सकते हैं
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) यह आपके लिए अपने आप से किये हुए वादों और अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है ǀ नयी योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होंगीं ǀहालाँकि, दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है ǀइसीलिए शाम को सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं ǀ अफवाहों से बचें और आनंद उठायें
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए बहुत कम साधन उपलब्ध होंगें और इससे आपके काम में बाधा पहुचेगी ǀ इससे परेशान न हों,आपको दिन के अंत तक अपनी पसंद का काम और साधन दोनों ही मिल जायेंगे ǀ आप प्रकृति से ही मेहनती हैं और आप जिम्मेदारियों के साथ साथ स्वतंत्रता का भी आनंद लेंगे ǀ
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आप अपने आसपास के लोगों से अच्छी खासी सहायता और पहचान की उम्मीद रख सकते हैं ǀ आप मजबूत आधार और आशावादिता से भरपूर हैं और नयी परियोजनाओं के लिए बिलकुल तैयार हैं लेकिन आपमें अभी भी अच्छी परियोजना को पहचानने की क्षमता बरक़रार है ǀ इसके कारण आप केवल उन्ही परियोजनाओं में निवेश करेंगे जो भविष्य में काफी लाभकारी साबित होंगी
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आपको मदद की जरुरत है और आप जितनी जल्दी यह बात समझ लेंगे उतना ही अच्छा है ǀसमय रहते किसी दोस्त या मेंटर से मिली मदद से आप फिर से जीवन में आपस आ पायेंगेǀ जिन बदलावों का आप विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी महत्ता आपको अब समझ में आएगी और आप खुद उन्हें करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे ǀ अपनी व्यवाहरिक जरूरतों के रास्ते में अपने अहम को न आने दें ǀ
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज साहस दिखाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ आज आपका भाग्य आपके साथ हैǀ आज आप जो भी करोगे ,सब कुछ अच्छा ही होगा ǀअगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा समय हैǀसच्चा प्यार मिलने की उम्मीद बन रही है हालाँकि अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहें ,खांसी और ठण्ड से परेशान हो सकते हैं ǀ
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है ǀआपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे ǀआप नयी उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे ǀअपनों को भी इनमे शामिल करें ǀआज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी ǀ
मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज आपको गृहों की स्थिति के कारण हर भावना काफी गहन प्रतीत होगी ǀ आपको प्यार और नफरत दोनों ही का बहुत गहनता से अनुभव होगा ǀ आपको यह समझाने वाले अवसर भी आयेंगे कि आप किस कारण अब अपने करीबी दोस्तों से पुरानी भावना से बात नही कर पा रहे? हालाँकि तुरंत कोई भी फैसला लेने के स्थान पुर रूककर और सोच समझकर कदम उठाना ही सही होगा ǀ
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164